T20 World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर-8 राउंड के आखिरी मैच में अफगानिस्तान ने जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वहीं, इस मैच में कोच जोनाथन ट्रॉट और गुलबदीन चर्चा में रहे जिसकी वजह एक अनोखी घटना है।

Advertisement

एक तरफ अफगानिस्तान की तारीफ हो रही है, वहीं दूसरी तरफ टीम के ऑलराउंडर गुलबदीन की जमकर आलोचना हो रही है।

Advertisement

दरअसल, मैच के दौरान अफगानिस्तान के खेमे में देखा गया कि कोच जोनाथन ट्रॉट खिलाड़ियों को रुकने का इशारा कर रहे हैं। जैसे ही उनका इशारा गुलाबदीन को मिलता है। वह मैदान में चोटिल होने का बहाना बनाकर गिर जाते हैं। जिसके कारण मैच रोकना पड़ा।

मैच में देरी इसलिए हुई क्योंकि गुलबदीन लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए और अंततः बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा।

हालांकि, इस घटना का ज्यादा असर नहीं हुआ क्योंकि मैच से केवल एक ओवर कम किया गया और संशोधित लक्ष्य 114 रहा।

हैरानी तो तब हुई जब गुलबदीन मैच के फिर से शुरू होने के बाद अगले ही ओवर में मैदान पर वापस आए और तंजीम हसन का विकेट लिया।

Advertisement

मैच में कमेंट्री कर रहे इयान स्मिथ ने कहा, "पिछले 6 महीनों से मेरे घुटने में दर्द है। मैं मैच के तुरंत बाद गुलबदीन के डॉक्टर से मिलूंगा। वह इस समय दुनिया का 8वां अजूबा है।"

पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन ने इस घटना के मजाकिया पहलू को देखा और घटना की स्पष्टता की ओर इशारा किया।

उन्होंने एक्स पर लिखा, "क्रिकेट की भावना अभी भी जीवित है और आगे बढ़ रही है... यह देखकर खुशी हुई है कि गुलबदीन इतिहास में ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने चोटिल होने के 25 मिनट बाद ही विकेट चटका दिया।

Advertisement

इस घटना पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडम जाम्पा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली और लिखा, "पुरानी रेनस्ट्रिंग", जिसका मतलब है कि बारिश की वजह से हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई।

क्रिकेट में ये हरकतें एक बार की बात हो सकती है, लेकिन फुटबॉल के प्रशंसक खिलाड़ियों को समय बर्बाद करने के लिए चोट का नाटक करते हुए देखने के आदी हो चुके हैं।

रविचंद्रन अश्विन ने दोनों खेलों के बीच समानता देखी और एक्स पर लिखा, "गुलबदीन के लिए रेड कार्ड"। जिस पर गुलबदीन ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "कभी खुशी कभी गम में निकलता है हैमस्ट्रिंग"।

Advertisement

टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा, जबकि भारत का सामना दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा। दोनों मैच गुरुवार, 27 जून (आईएसटी) को खेले जाएंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार