T20 World Cup: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने स्वीकार किया है कि नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पिचें मानकों के अनुरूप नहीं हैं और उसने वादा किया कि टी 20 विश्व कप के शेष मैचों के लिए इसमें सुधार किया जाएगा।

Advertisement

इस स्थल पर खेले गए दो मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 100 से भी कम रन बनाये हैं और विकेट से अतिरिक्त उछाल तथा अतिरिक्त स्विंग ने दूसरी पारी में खेलने वाली टीमों को भी परेशान किया है।

Advertisement

इस मैदान पर खेले गए टी 20 विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका की टीम 77 रन पर लुढ़क गयी जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

दूसरे मैच में भारत ने आयरलैंड को 96 रन पर समेट दिया और भारत ने 12.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत को नौ जून को इसी मैदान पर पाकिस्तान से खेलना है और आशंका जताई जा रही है कि मैच के परिणाम में पिच की बड़ी भूमिका रहेगी।

आईसीसी ने इस बड़े मुकाबले से पहले एक बयान जारी कर कहा,'' हम मानते हैं कि इस स्टेडियम की पिच उस तरह नहीं खेली जैसा हम सभी चाहते थे। विश्व स्तरीय ग्राउंड टीम पिछले मैच की समाप्ति के बाद से लगातार कड़ी मेहनत कर रही है ताकि शेष मैचों के लिए बेहतर पिच उपलब्ध कराई जा सके।''

Advertisement

अब यह देखना होगा कि आईसीसी के पिच विशेषज्ञों की टीम स्थिति को कैसे कम करती है और भविष्य के मैचों के लिए कैसे बेहतर विकेट उपलब्ध कराती है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार