T20 World Cup: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में उतरते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सेंटनर न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक टी20 वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले कीवी खिलाड़ियों की फेहरिस्त में संयुक्त रूप से नंबर-1 बन गए हैं।

Advertisement

यह मिचेल सेंटनर का टी20 वर्ल्ड कप में 29वां मुकाबला है। इस मामले में उन्होंने केन विलियम्सन की बराबरी की है। इस लिस्ट में मार्टिन गप्टिल और रॉस टेलर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड की ओर से 28-28 मैच खेले।

Advertisement

रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी इस फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि न्यूजीलैंड ने कोल मैककोन्ची की जगह पर जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है।

भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के इरादे से उतरा है। टीम इंडिया ने साल 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2021 के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी।

साल 2016 से अब तक हुए 14 टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में से 11 (सेमीफाइनल और फाइनल) लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं।

भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के इरादे से उतरा है। टीम इंडिया ने साल 2007 और 2024 में टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने साल 2021 के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दूसरी ओर, मिचेल सेंटनर के नेतृत्व में कीवी टीम फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और जैकब डफी के साथ इस मैच में खेल रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार