भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का खिताबी मैच खेला जाना है। क्या आप उस भारतीय खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, जिसके नाम टी20 इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है?

Advertisement

यह बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि विराट कोहली हैं, जिन्होंने इस टीम के विरुद्ध अपने टी20 करियर में कुल 11 मैच खेले। कोहली ने इस दौरान 70.28 की औसत के साथ 492 रन जुटाए।

Advertisement

विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ 11 छक्के और 49 चौके लगाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी देखने को मिले।

मेलबर्न में टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दौरान कोहली की उस पारी को शायद ही कोई फैन भूल सके, जिसमें कोहली ने पाकिस्तान के विरुद्ध नाबाद 82 रन बनाते हुए भारत को 4 विकेट से जीत भी दिलाई थी।

एशिया कप 2025 की मौजूदा टीम में सूर्यकुमार यादव ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाए। सूर्या 7 पारियों में 18.50 की औसत के साथ 111 रन जुटा चुके हैं।

वहीं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 पारियों में 52.50 की औसत के साथ 105 रन बनाए हैं। यह दोनों मैच इसी एशिया कप में खेले गए थे।

Advertisement

अभिषेक शर्मा इस समय बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि अभिषेक इस लिस्ट में कप्तान सूर्यकुमार यादव से आगे निकल सकते हैं।

वहीं, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 पारियों में 52.50 की औसत के साथ 105 रन बनाए हैं। यह दोनों मैच इसी एशिया कप में खेले गए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने एशिया कप 2025 में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ इसी संस्करण में दो मुकाबले जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान ने इस एशिया कप जो दो मैच गंवाए, वो भारत के ही विरुद्ध थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार