भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स के पिता इवान रोड्रिग्स पर धर्मांतरण के आरोप लगाए गए थे। लेकिन इस मामले ने एक नया नया मोड़ ले लिया है। उन्होंने एक बयान जारी कर अपना रुख स्पष्ट किया है।

Advertisement

इवान ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक सार्वजनिक बयान जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि वह इस तरह के किसी भी मामले में शामिल नहीं हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि ये गतिविधियां जिमखाना क्लब के नियमों का उल्लंघन हैं, और वह किसी भी तरीके से धर्म परिवर्तन में शामिल नहीं हैं।

इवान ने बयान में लिखा, "हमने अप्रैल 2023 से एक वर्ष की अवधि में कई अवसरों पर प्रार्थना सभाओं के लिए खार जिमखाना की सुविधाओं का लाभ उठाया था। हालांकि, यह खार जिमखाना की प्रक्रियाओं के अनुसार और पदाधिकारियों की पूरी जानकारी में किया गया था।"

उन्होंने कहा, "इन प्रार्थना सभाओं में कोई भी आ जा सकता था। मीडिया में बताई जा रही धर्म परिवर्तन की खबरें अफवाह मात्र हैं। जब हमसे सभाओं को बंद करने के लिए कहा गया तो हमने सम्मानपूर्वक और तत्काल प्रभाव से ऐसा किया।"

इवान ने कहा, "हम ईमानदार, कानून का पालन करने वाले लोग हैं, जो इस बात के लिए आभारी हैं कि हम किसी और को असुविधा पहुंचाए बिना अपने धर्म का पालन कर सकते हैं। फिर झूठे दावों और गलत सूचनाओं का सामना करना निराशाजनक है। हम सभी के लिए केवल शुभकामनाएं देते हैं और आगे भी देते रहेंगे।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "इन प्रार्थना सभाओं में कोई भी आ जा सकता था। मीडिया में बताई जा रही धर्म परिवर्तन की खबरें अफवाह मात्र हैं। जब हमसे सभाओं को बंद करने के लिए कहा गया तो हमने सम्मानपूर्वक और तत्काल प्रभाव से ऐसा किया।"

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार