आईपीएल के मंच पर धमाल मचा चुके युवा ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू मैच में उनके शून्य पर आउट होने के बाद आलोचनाएं भी हुईं, लेकिन अगले ही मैच में तूफानी शतक जड़कर उन्होंने अपनी काबिलियत साबित कर दी।

Advertisement

अभिषेक की शतकीय पारी को देखकर भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े।

Advertisement

शनिवार को अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में कोई रन नहीं बना पाने के बाद अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 46 गेंदों में शतक जड़ दिया।

अभिषेक के अलावा, ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 77 रन बनाए। जबकि रिंकू सिंह ने 22 गेंदों पर नाबाद 48 रनों की पारी खेली, जिससे भारत ने 20 ओवर में 234/2 का विशाल स्कोर बनाया।

जिम्बाब्वे को 134 रनों पर समेटने के बाद भारत ने 100 रनों से यह मुकाबला अपने नाम किया। आवेश खान और मुकेश कुमार ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि रवि बिश्नोई ने दो विकेट लिए।

प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए अभिषेक ने अपने परिवार और युवराज को वीडियो कॉल किया। युवराज उनके प्रदर्शन से खुश थे और उन्होंने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई दी। युवी ने यह भी कहा कि यह तो बस शुरुआत है। अभी और भी बहुत कुछ बाकी है।

Advertisement

अभिषेक के साथ वीडियो कॉल पर युवराज ने कहा, "बहुत बढ़िया, बहुत गर्व है। आप इसके हकदार थे। अभी और भी बहुत कुछ होना बाकी है, यह तो बस शुरुआत है।"

अभिषेक ने खुलासा किया कि पहले टी20 मैच में शून्य पर आउट होने के बाद युवराज खुश थे और उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। हालांकि, अभिषेक को लगता है कि टी20 मैच में शतक ने उन्हें निश्चित रूप से गौरवान्वित किया है।

अभिषेक ने कहा, "मैंने पहले मैच के बाद युवी पाजी को फोन किया था और मुझे नहीं पता कि क्यों, लेकिन वह बहुत खुश थे, उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है।

Advertisement

अभिषेक ने खुलासा किया कि पहले टी20 मैच में शून्य पर आउट होने के बाद युवराज खुश थे और उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है। हालांकि, अभिषेक को लगता है कि टी20 मैच में शतक ने उन्हें निश्चित रूप से गौरवान्वित किया है।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर है और तीसरा मैच बुधवार को खेला जाएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार