15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जहां विपक्षी टीम के गेंदबाजों दहशत मचा रखी है, फैंस और विश्लेषकों को अपना मुरीद बना लिया है। मंगलवार को जयपुर में लखनऊ सुपर जांयट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के इस सलामी बल्लेबाज ने 38 गेंदों पर 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली और अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वैभव की इस पारी को देखने के बाद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर संजय बांगड़ ने उनकी जमकर तारीफ की है।
संजय बांगड़ ने कहा कि जब भी वह सूर्यवंशी को खेलते हुए देखते हैं, तो उनकी तारीफ के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।
जियोस्टार पर संजय बांगड़ ने कहा, "इस लड़के की क्षमता को समझा सके, उसके लिए मेरे पास पर्याप्त शब्द नहीं हैं। मैं उसके साथ न्याय नहीं कर सकता। कुछ शॉट तो बहुत बढ़िया थे, कम से कम इतना तो कह ही सकते हैं। लगातार कवर बाउंड्री के ऊपर से हिट करना, पेस के खिलाफ, स्पिन के खिलाफ, और जब भी बॉल शॉर्ट में डग की गई, वह बहुत बढ़िया था।"
संजय बांगड़ ने कहा कि जब भी वह सूर्यवंशी को खेलते हुए देखते हैं, तो उनकी तारीफ के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक और निडर बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। आईपीएल 2026 में वह ऑरेंज कैप होल्डर हैं। सूर्यवंशी 13 मैचों में 579 रन बना चुके हैं। इस दौरान 1 शतक और 3 अर्धशतक उन्होंने लगाए हैं। सूर्यवंशी ने सीजन में 53 छक्के लगाए हैं। आईपीएल के एक सीजन में किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लगाए छक्कों का यह रिकॉर्ड है।