Second Test Match Between India: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली का कप्तान नियुक्त किया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी, जिसके शुरुआती मुकाबले में दिल्ली का सामना आंध्रा से होगा।

Advertisement

बैटिंग ऑलराउंडर आयुष बडोनी को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि शुरुआती दो मैचों के लिए शेष टीम में अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी सिंह, नीतीश राणा, ऋतिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष दोसेजा, वैभव कांडपाल, रोहन राणा और अनुज रावत शामिल हैं।

Advertisement

दिल्ली की टीम को विराट कोहली के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और नवदीप सैनी की उपलब्धता से भी मजबूती मिली है। कोहली आखिरी बार 2009/10 सीजन में दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेले थे।

विराट कोहली को हाल ही में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध खेली गई वनडे सीरीज में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया था। कोहली ने 3 मुकाबलों में 151 की औसत के साथ 302 रन बनाए थे। भारत ने सीरीज 2-1 से जीती थी। वहीं, पंत को प्रोटियाज के खिलाफ वनडे सीरीज में बेंच पर ही बैठना पड़ा था। ऐसे में वह मैदान पर वापसी के लिए बेताब होंगे।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 11-18 जनवरी के बीच खेली जानी है। ऐसे में यह जोड़ी न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे सीरीज शुरू होने तक दिल्ली के लिए उपलब्ध रहेगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है, ऐसे में तेज गेंदबाज हर्षित राणा उपलब्ध होते ही दिल्ली से जुड़ जाएंगे।

Advertisement

शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में सीनियर पुरुष चयन समिति की मीटिंग हुई, जिसमें पहले घोषित किए गए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में से टीम को फाइनल किया गया।

इस मीटिंग में चयनकर्ता यशपाल सिंह, के. भास्कर पिल्लई और मनु नायर, चीफ कोच सरनदीप सिंह, सीएसी मेंबर रॉबिन सिंह (जूनियर), सेक्रेटरी अशोक शर्मा और जॉइंट सेक्रेटरी अमित ग्रोवर भी शामिल थे।

शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में सीनियर पुरुष चयन समिति की मीटिंग हुई, जिसमें पहले घोषित किए गए संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में से टीम को फाइनल किया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दिल्ली ने 2012/13 में विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी, जबकि 2015/16 और 2018/19 सीजन में रनर-अप रही थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार