Shams Mulani: जून में होने वाले भारत के इंग्लैंड टेस्ट दौरे पर अपना दावा पेश करने के लिए युवा भारतीय खिलाड़ियों के पास एक बेहतरीन मौक़ा होगा। इंडिया ए की टीम आईपीएल 2025 समाप्त होने के तुरंत बाद इंग्लैंड लायंस की टीम से तीन 4-दिवसीय मैचों का मुक़ाबला करने के लिए इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी।

Advertisement

यह दौरा 25 मई से 20 जून के बीच चल सकता है, हालांकि अभी निश्चित तारीखों का ऐलान बाक़ी है। 25 मई को आईपीएल का फ़ाइनल मुक़ाबला होगा, जबकि 20 जून से टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत होगी।

Advertisement

भारत के बल्लेबाज़ टेस्ट मैचों के अलावा मुश्किल से ही कोई लाल गेंद की क्रिकेट खेलते हैं। भारत को जिस तरह से न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ घरेलू सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी में ऑस्ट्रेलिया से मात मिली है, ऐसा हो सकता है कि कुछ नियमित टेस्ट खिलाड़ी भी इस इंडिया ए के दौरे पर जाएं।

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज़ शुरू होने से पहले एक रणजी ट्रॉफ़ी मुक़ाबला है, जहां ये बल्लेबाज़ लाल गेंद की क्रिकेट में अपना हाथ आजमा सकते हैं। समझा जा रहा है कि बीसीसीआई ने अपने बल्लेबाज़ों को कहा है कि वह इस सीरीज़ को चयन का एक पैमाना मानें।

भारत के बल्लेबाज़ टेस्ट मैचों के अलावा मुश्किल से ही कोई लाल गेंद की क्रिकेट खेलते हैं। भारत को जिस तरह से न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ घरेलू सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफ़ी में ऑस्ट्रेलिया से मात मिली है, ऐसा हो सकता है कि कुछ नियमित टेस्ट खिलाड़ी भी इस इंडिया ए के दौरे पर जाएं।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार