भारत की अंडर-19 टीम ने यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ शानदार जीत के साथ शुरुआत की है। भारतीय टीम ने रविवार को इयान हीली ओवल में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है।

Advertisement

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को खुद का ही फैसला भारी पड़ा। इस टीम ने पहली गेंद पर एलेक्स टर्नर (0) का विकेट गंवा दिया। ओवर की अंतिम गेंद पर साइमन बज (0) भी आउट हो गए।

Advertisement

आलम ये रहा कि टीम 35 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से स्टीवन होगन ने टॉम होगन के साथ 55 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।

स्टीव होगन 82 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जबकि टॉम होगन ने 81 गेंदों में 41 रन टीम के खाते में जोड़े।

जॉन जेम्स ऑस्ट्रेलियाई खेमे से अर्धशतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। उन्होंने 68 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 77 रन बनाए।

भारतीय खेमे से हेनिल पटेल ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि किशन कुमार और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट निकाले।

Advertisement

इसके जवाब में भारत की अंडर-19 टीम ने 30.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। भारत को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ 5 ओवरों में 50 रन की साझेदारी की।

वैभव 22 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 7 चौके शामिल रहे। अगले ही ओवर में आयुष (6) भी पवेलियन लौट गए।

भारतीय खेमा 75 के स्कोर तक 3 विकेट गंवा चुका था। यहां से वेदांत त्रिवेदी ने अभिज्ञान कुंडू के साथ चौथे विकेट के लिए 152 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।

Advertisement

वैभव 22 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 7 चौके शामिल रहे। अगले ही ओवर में आयुष (6) भी पवेलियन लौट गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलियाई खेमे से चार्ल्स ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबकि हेडन शिलर को 1 सफलता हाथ लगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार