मयंती लैंगर को भारत में प्रसिद्ध क्रिकेट पत्रकारों में से एक के रूप में जाना जाता है। मयंती पिछले कई वर्षों से कई हाई-प्रोफाइल टूर्नामेंट का चेहरा रही हैं। इसी बीच मयंती का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पति स्टुअर्ट बिन्नी से सवाल-जवाब कर रही हैं।

Advertisement

इस वायरल इंटरव्यू में एक पल ऐसा भी आता है जब मयंती अपने पति बिन्नी से शादी करने के उनके प्लान के बारे में पूछती हैं और इस सवाल का जवाब देते हुए बिन्नी के चेहरे पर शर्म आ जाती है। ये इंटरव्यू इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के 2008 संस्करण का है।

Advertisement

मयंती ने अपने सवाल में पूछा, "मुझे नहीं पता कि मुझे यह कहना चाहिए या नहीं, लेकिन मैंने सुना है कि शादी की घंटियां बजने वाली हैं, क्या ये खबर सही है।"

मयंती के इस सवाल का जवाब देते हुए बिन्नी का चेहरा शर्म के मारे लाल हो जाता है और वो जवाब देते हुए कहते हैं, 'डोंट ब्लश'। इसके बाद मयंती और बिन्नी दोनों ही हंसने लग जाते हैं क्योंकि वो दोनों उस समय जानते थे कि मयंती बिन्नी की टांग खींचने की कोशिश कर रही थी। 13 साल बाद भी इस वायरल इंटरव्यू को फैंस पसंद कर रहे हैं और वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार