मेनचेस्टर/नई दिल्ली, 08 अगस्त (हि.स.) । इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भारत के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला समाप्त होने के बाद अपने घुटने की सर्जरी करायेंगे। ब्रॉड ने कहा कि इसकी पुष्टि हो गयी है कि मैं आपरेशन करारूंगा। समय की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मेरा दोस्त भारत के खिलाफ श्रृंखला के अंतिम ओवर टेस्ट के बाद स्वीडन से मेरी चोट को देखने आयेगा। उन्होंने कहा कि यह सर्जरी इस टेस्ट के बाद या फिर एकदिवसीय श्रृंखला के बाद होगी, यह इस पर निर्भर करेगा कि वह क्या कहता है। ब्रॉड ने ओल्ड ट्रैफर्ड पर भारतीय पारी को 152 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभायी और छह विकेट हासिल किये।

Advertisement

गौरतलब है कि इस तेज गेंदबाज को पिछले कुछ समय से घुटने में समस्या हो रही है और ओवल टेस्ट के बाद के समय को वह चोट ठीक करने में लगाना चाहते हैं।

Advertisement

ब्राड ने कहा कि पिछले 18 महीनों में किसी भी समय मैं सर्जरी करा सकता था और अब यह ऐसे चरण पर पहुंच गयी है जब इसे कराना जरूरी है, लेकिन अगर इस तेज गेंदबाज का पांचवें टेस्ट के बाद घुटने का आपरेशन किया जाता है तो यह राष्ट्रीय ट्वेंटी20 कप्तान निश्चित रूप से 25 अगस्त से शुरू होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला और पांच सितंबर को एकमात्र टी20 मैच में नहीं खेल पायेगा क्योंकि सर्जरी से उबरने का समय 14 हफ्ते है। ब्रॉड हालांकि फरवरी में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में अगले साल शुरू होने वाले विश्व कप के लिये फिट होने के बारे में ज्यादा चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्व कप तक फिट हो जाना चाहिए। यह तीन, साढ़े तीन महीने का समय होगा। यह मेरे लिये घुटने की समस्या से निजात पाने का अच्छा मौक है और मैं इस समय का इस्तेमाल मजबूती हासिल करने के लिये करूंगा।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार