आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर -12 के मुकाबले 23 अक्टूबर को शुरू होंगे और विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ दुबई के मैदान पर खेलने उतरेगी।

Advertisement

इस वर्ल्ड कप के लिए भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम के मेंटर के रूप में रखा गया है और हाल ही में उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 का खिताब भी जीता है।

Advertisement

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने धोनी के मेंटर होने के बारे में राय देते हुए कहा है कि मेंटर ड्रेसिंग रूम में बैठे-बैठे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते जो खिलाड़ी मैदान पर खेल रहे हैं उनको मैदान पर अपने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करना होगा। इस पूर्व दिग्गज ने कहा कि भारत का प्रदर्शन इस बात पर निर्भर करता है कि खिलाड़ी किस तरह से दबाव को झेलते हैं।

आजतक के साथ एक खास बातचीत के दौरान गावस्कर ने कहा,"मेंटर्स ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। हां वो आपको चेंज रूप में आपकी तैयारी में मदद कर सकते हैं और ये एक फटाफट खेल है। हो सकता है कि वो टाइम आउट के समय बल्लेबाज और गेंदबाज से बात करें, इसलिए धोनी को टीम में शामिल करने का फैसला बिल्कुल सही है लेकिन वो चेंज रूम में रहेंगे।"

गावस्कर ने आगे बात करते हुए कहा कि खिलाड़ियों के खेल पर निर्भर करता है कि वो किस तरह का खेल दिखाते हैं और फिर उस हिसाब से रिजल्ट भी आएगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार