मई 1, हैदराबाद (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग के 9वें संस्करण के 27वें मुकाबले में कल सनराइजर्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 15 रन से हरा दिया।

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम की तरफ से डेविड वॉर्नर ने 50 गेंदो पर 92 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा केन विलियमसन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 38 गेंदों पर 50 रन बनाए। हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 194 रनों का स्कोर खड़ा किया। बेंगलुरु के तरफ से गेंदबाजी में केन रिचर्ड्सन ने 2 विकेट चटकाए तो वहीं वॉटसन और तबरेज़ शम्सी को 1- 1 विकेट मिला।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: दूसरी पारी में लक्ष्य का पिछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 के स्कोर पर ही ढ़ेर हो गई। जिसके कारण बैंगलोर को 15 रन से हार का स्वाद चखना पड़ा। बैंग्लोर की तरफ से के.एस राहुल 28 गेंदो में 51 तो एबी डिबिलियर्स ने 32 गेंदो में 47 रन का योगदान दिया।

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली केवल 14 रन बनाकर ही पैवेलियन लौट गए। हैदराबाद के लिए खेल रहे बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर आशीष नेहरा ने कैच लपक कर कोहली को मैदान पर जमने नहीं दिया। इसके इलावा बल्लेबाज एस बेबी ने 16 गेंदो पर 27 रन तो वहीं के जाघव ने 15 गेंदो पर नाबाद 25 रन बनाए।

हैदराबाद के तरफ से गेंदबाजी में एम हैनरिक्स ने 40 रन देकर 1 विकेट झटके तो वही भुवनेश्वर  कुमार औऱ बी सरन ने 1 विकेट चटकाए। इसके साथ – साथ आशिष नेहरा को भी 1 विकेट मिला।

मैन ऑफ द मैच: डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद)

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार