सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों ने अपने अनुशासित प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल-13 के 52वें मैच में बड़ा स्कोर नहीं करने दिया। काफी कोशिश के बाद भी बैंगलोर 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी।

Advertisement

बैंगलोर का शानदार बल्लेबाजी क्रम हैदराबाद के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने तेजी से रन नहीं बना सके।

Advertisement

देवदत्त पडिकल इस मैच में जल्दी आउट हो गए। संदीप शर्मा ने उन्हें पांच रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। डेविड वार्नर ने बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली के लिए जाल बिछाया, जिसमें वे फंस गए और संदीप की गेंद पर ही केन विलियमसन के हाथों लपके गए। कोहली ने सात रन बनाए।

जोशुआ फिलिपे और एबी डी विलियर्स ने फिर कुछ देर तक बैंगलोर के स्कोरबोर्ड को चलाया। 71 पर आते ही डी विलियर्स को अभिषेक शर्मा ने शाहबाज नदीम की गेंद पर कैच किया। डिविलयर्स ने 24 गेंदों पर 24 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का मारा।

फिलिपे को राशिद खान ने 76 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। फिलिपे ने 31 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 32 रन बनाए।

वॉशिंगटन सुंदर ने बल्ले से अपना जौहार तो दिखाया लेकिन वो ज्यादा आगे टीम को ले जा नहीं पाए। सुंदर ने 18 गेंदों पर 21 रन बनाए। क्रिस मौरिस एक फिर निचले क्रम में टीम के लिए योगदान नहीं दे सके। उन्होंने तीन रन बनाए। इसुरु उदाना खाता नहीं खोल पाए।

Advertisement

गुरकीरत सिंह 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ मोहम्मद सिराज भी दो रन बनाकर नाबाद लौटे।

हैदराबाद के लिए संदीप और जेसन होल्डर ने दो-दो विकेट लिए। टी.नटराजन, नदीम और राशिद ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार