5 फरवरी। हेमिल्टन वनडे में विराट कोहली ने अपनी शानदार फील्डिंग का नजारा दिखाया जब खतरनाक दिख रहे बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को रन आउट किया।

Advertisement

न्यूजीलैंड पारी के 29वें ओवर में हेनरी निकोल्स ने बुमराह की गेंद पर तेजी से रन लेने की कोशिश की लेकिन कवर की तरफ फील्डिंग कर रहे कोहली ने गेंद को झटसे उठाया और अपनी तेजी से हवा में ही ड्राइव लगाकर नॉन स्ट्राइक स्टंप पर अपनी थ्रो दे मारी जिससे हेनरी निकोल्स रन आउट हो गए। 

Advertisement

जिस तरह से कोहली ने हेनरी निकोल्स को हवा में उड़कर रन आउट किया उससे  हर किसी को जोंटी रोड्स की याद आ गई। साल 1992 के वर्ल्ड कप में जोंटी रोड्स ने बिल्कुल इसी अंदाज में इंजमाम उल हक को रन आउट किया था।

वैसे ही इस बार हेमिल्टन वनडे में कोहली ने हेनरी निकोल्स को रन आउट करके कमाल कर दिया। हेनरी निकोल्स ने 82 गेंद पर 78 रनों की पारी खेली। अपनी 78 रनों की पारी में हेनरी निकोल्स ने 11 चौके जमाए।

हेनरी निकोल्स को रन आउट करने के बाद कोहली ने काफी जोश में जश्न मनाया। देखिए वीडियो

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार