सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का भारत  की टी-20 इंटरनेशनल टीम का नया कप्तान बनना तय माना जा रहा है और वह इस पद की रेस में मौजूदा उप-कप्तान हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) से आगे हैं।  टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma)  ने इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद से सबसे बड़ा सवाल है कि भारतीय टी-20टीम का नया कप्तान कौन होगा।

 
Advertisement

पांड्या श्रीलंका के खिलाफ 26 जुलाई से शुरू होने वाली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए उपलब्ध हैं लेकिन नए हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की पहली पसंद सूर्यकूमार हैं, जिन्होंने आठ टी-20 मैच में भारत की कप्तानी की है।

Advertisement

बता दें कि हार्दिक टी-20 वर्ल्ड कप भारत के उप-कप्तान थे और उनके पास कप्तान का ज्यादा अनुभव है। हार्दिक ने 16 टी-20 इंटरनेशनल औऱ 3 वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी की है आईपीएल मे गुजरात टाइटंस औऱ मुंबई इंडियंस की कमान भी संभाली है। लेकिन माना जा रहा है कि शायद फिटनेस से जुड़ी परेशानी उनके खिलाफ गई है। 2022 की शुरूआत से भारत ने 79 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें से हार्दिक सिर्फ 46 का हिस्सा रहे। 

बीसीसीआई से जुड़ी सूत्र ने पीटीआई से कहा, " रोहित शर्मा की अगुआई में हार्दिक पांड्या भारतीय टी-20 टीम के उप-कप्तान थे। वह श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए पूरी तरह फिट हैं और टीम की कप्तानी के दावेदार थे। लेकिन इस बात की प्रबल संभावना है कि सूर्यकुमार कप्तान होंगे, ना सिर्फ श्रीलंका सीरीज के लिए बल्कि 2026 वर्ल्ड कप तक के लिए।”

गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान बुधवार (17 जुलाई) को हो सकता है। पांड्या निजी कारणों के चलते वनडे सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार