भारत के बाएं हाथ के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना ने पिछले साल ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट को घोषणा कर दी। तब से रैना ने एक भी मैच नहीं खेला है और उन्होंने आईपीएल 2020 से भी अपना नाम वापस ले लिया था।

Advertisement

लेकिन रैना अब घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर अपना कदम रखेंगे और उन्होंने इसके लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है। रैना को उत्तरप्रदेश के अन्य खिलाड़ियों कर साथ ट्रेनिंग कैंप में देखा गया जिसमें रैना के अलावा प्रियम गर्ग, मोहसिन खान, रिंकू सिंह, अंकित राजपूत के अलावा कई और खिलाड़ी भी मौजूद थे।

Advertisement

रैना ने इस दौरान अपनी बल्लेबाजी का अभ्यास किया और उन्होंने इसकी वीडियो अपनी ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। रैना को इस वीडियो में उनका चिर-परिचित शॉट जो कि वो लेग साइड और ऑफ साइड में खेलते है उसका अभ्यास करते हुए देखा गया। और उन्होंने ये करारे शॉट बेहद जबरदस्त ढ़ग से लगाया।

रैना ने  वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा," Back at it."

सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट की शुरूआत 2021 की जनवरी में होगा। उत्तरप्रदेश की टीम ने साल 2013 में इस ट्राफी पर अपना कब्जा किया है और ये देखना दिलचस्प होगा कि इस बार यह टीम क्या कमाल करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार