भारत के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natarajan) का ऑस्ट्रेलिया दौरा शानदार रहा, जहां उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट्स में डेब्यू किया। नटराजन ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था और 16 मैचों में 26 विकेट अपने खाते में डाले थे।

Advertisement

आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम में जगह मिली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच से उन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया।

Advertisement

क्रिकबज की खबर के अनुसार नटराजन ने रिपोर्टर्स से बाचचीत में कहा, " मुझे अचानक एक मौका दिया गया था, मुझे वहां कैनबरा में अपने वनडे डेब्यू की उम्मीद नहीं थी।”

नटराजन ने आगे कहा, " मैनेजमेंट ने मुझे अचानक बाताया कि मैं खेलूंगा और उससे मेरे ऊपर दबाव था। लेकिन मैं इस मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता था इसलिए मैंने अपना ध्यान उसपर लगाया।  वह पहली विकेट और उसके बाद जो भी हुआ सब मेरे लिए एक सपने जैसा रहा।”

वनडे डेब्यू में शानदार प्रदर्शन के बाद नटराजन को टी-20 सीरीज के तीनों मैचों के प्लेइंग XI में जगह मिली। भारत के 2-1 से सीरीज जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली ने सेलिब्रेशन के दौरान ट्रॉफी नटराजन के हाथों में सौंप दी थी।

नटराजन ने कहा, " मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। मुझे उम्मीद नहीं थी कि विराट कोहली मेरे पास आएंगे और ट्रॉफी मुझे सौंप देंगे, मैं बस एक तरफ खड़ा हुआ था। मेरी आंखों मैं आसू आ गए थे जब कोहली जैसा लैजेंड खिलाड़ी मेरे पास आया औऱ मुझे ट्रॉफी सौंपी। वो बहुत अच्छा अहसास था, जिसका मैं वर्णन नहीं कर सकता।”

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में खेले गए चौथे और आखिरी टेस्ट में नटराजन को टेस्ट डेब्यू का मौका भी मिला। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया,जो भारत को मिली 2-1 की एतेहासिक जीत में अहम साबित हुआ। 

नटराजन ने कहा, " अपने बच्चे का जन्म के समय भारत में ना होना मेरे लिए मुश्किल था। लेकिन मेरी पत्नी और मेरे परिवार के लिए देश का प्रतिनिधित्व करना ज्यादा खुशी देने वाला था।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार