बीसीसीआई ने 8 सितंबर को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने दो चीजें हैरानी भरी रही। 

Advertisement

पहली चीज ये कि कोई भी क्रिकेट फैन वर्ल्ड कप की इस टीम में आर अश्विन की चयन की उम्मीद नहीं कर रहा था। दूसरा ये कि टीम के लिए पिछले 4-5 सालों से टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को टीम में जगह क्यों नहीं मिली।

स्पिनरों में राहुल चाहर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती को जगह मिली है और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर के तौर पर शामिल है।

चहल को टीम में जगह न देने की वजह बताते हुए चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने कहा, " वो स्पिनर जो थोड़ा तेज गेंद फेंकते है वो हमें चाहिए थे। इसलिए हमने राहुल चाहर को टीम में शामिल किया। सरप्राइज के तौर पर मिस्ट्री गेंदबाज को चुना।"

भारत की इस टीम में विराट कोहली कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रोहित शर्मा को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में मुंबई इंडियंस की ओर से बल्लेबाजी में धमाल मचाने वाले ईशान किशन को भी जगह मिली है। चेतन शर्मा ने कहा कि उन्होंने केएल राहुल को बतौर ओपनर चुना है।

हार्दिक पांड्या के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह ऑलराउंडर अपने कोटे के पूरे ओवर फेंका गया और वो बिल्कुल फिट है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार