मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) की तूफानी अर्धशतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार (25 अक्टूबर) पर्थ में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका के 157 रनों के जवाब में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

स्टोइनिस ने 18 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन की पारी खेली। इसके अलावा एरॉन फिंच ने 42 गेंदों में नाबाद 31 रन, वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 12 गेंदों में 23 रन बनाए।

श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्वा, चमिका करुणारत्ने और महीश तीक्षणा ने एक-एक विकेट हासिल किया। वानिंदु हसरंगा ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 53 रन दिए, जो उनके द्वारा किया सबसे खराब प्रदर्शन है। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज निसांका ने 40 रन की पारी खेली, इसके अलावा चरित असलंका ने 25 गेंदों में नाबाद 38 रन बनाए। वहीं धनंजय डी सिल्वा ने 23 गेंदों में 26 रन बनाए। श्रीलंका की टीम ने आखिर के दो ओवरों में 31 रन बटोरे।

Also Read: Today Live Match Scorecard

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, एश्टनर एगर और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार