आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 35 वें मुकाबले में वेस्टइंडीज का सामना श्रीलंका से हुआ जहां लंका की टीम ने कीरोन पोलार्ड की टीम को 20 रनों से हरा दिया। इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए।

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन ही बना सकी और मुकाबले में 20 रनों से पीछे रह गई। इस हार के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पांच गेंदो में सिर्फ एक रन बना सके वहीं एविन लुईस भी आठ रन बनाकर आउट हो गए। हेटमायर के अलावा निकोलस पूरन ने 34 गेंदो में 46 रन बनाकर कुछ हद तक श्रीलंकाई गेंदबाजों का सामना किया।

इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टिक कर नहीं खेल सका और 'डिफेंडिंग चैंपियन' को हारकर विश्वकप से बाहर होना पड़ा। श्रीलंका के लिए असलंका ने 41 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। असलंका ने 33 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार