ताहलिया मैक्ग्राथ (नाबाद 42) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने यहां कारारा ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने ताहलिया के 33 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 42 रनों की पारी के दम पर 19.1 ओवर में छह विकेट पर 119 रन बनाकर मैच जीता।

Advertisement

भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने तीन विकेट लिए जबकि शिखा पांडे, कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला। देखें स्कोरकार्ड

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की ओर से ताहलिया के अलावा बेथ मूनी ने 34, कप्तान मेग लेनिंग ने 15, एलिसा हेली ने चार, एलिसे पेरी ने दो, निकोला कैरी सात और एश्ले गार्डनर ने एक रन बनाए जबकि जॉर्जिया वारेहम 10 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, भारत की शुरूआत बेहद खराब रही और उसने महज 52 रन के स्कोर पर स्मृति मंधाना (1), शैफाली वर्मा (3), जेमिमा रॉड्रिग्स (7), हरमनप्रीत (28) और यास्तिका भाटिया (8) के विकेट गंवाए। इसके कुछ देर बार ऋचा घोष (2) और दीप्ति शर्मा (16) रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

इसके बाद भारत ने शिखा पांडे (1) और रेणुका सिंह (1) के विकेट गंवाए। भारत की पारी में पूजा वस्त्राकर 26 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाकर नाबाद रहीं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की ओर से टायला वलाएमिंक और सोफी मोलिनेउक्स ने दो-दो विकेट लिए जबकि गार्डनर, निकोला कैरी और वारेहम को एक-एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार