बेंगलुरू, 25 अक्टूबर | अपने चौथे खिताब की जुगत में लगी कर्नाटक ने शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल मैच में तमिलनाडु को 49.5 ओवरों में 252 रनों पर ढेर कर दिया। पांच बार की विजेता तमिलनाडु की बल्लेबाजी फाइनल मैच में तेज गेंदबाज अभिमन्यू मिथुन के सामने बिखर गई। मिथुन ने पांच विकेट लिए।

Advertisement

तमिलनाडु का शीर्ष क्रम पूरी तरह से विफल रहा। सिर्फ सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद ही विकेट पर टिक सके। उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा 85 रन बनाए। मुकुंद ने 110 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे।

Advertisement

मुकुंद के साथी मुरली विजय शून्य और हाल ही में टेस्ट मैच खेलकर लौटे रविचंद्रन अश्विन आठ रन बना सके। मुकुंद को बाबा अपराजित का साथ मिला। अपराजित ने 84 गेंदों पर 66 रन बनाए और मुकुंद के साथ तीसरे विकेट के लिए 124 रनों की साझेदारी की।

148 के कुल स्कोर पर प्रतीक जैन ने मुकुंद को पवेलियन भेजा। मुकुंद के बाद आए विजय शंकर ने 38 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन 178 के कुल स्कोर पर अपराजित रन आउट हो गए और शंकर अकेले पड़ गए।

कप्तान दिनेश कार्तिक 11, शाहरुख खान 27, वॉशिंगटन सुंदर दो, एम. मोहम्मद 10 मुरुगुन अश्विन 10 रन बना सके।

मिथुन ने मुरुगुन को आउट कर तमिलनाडु की पारी का अंत।

Advertisement

तमिलनाडु को अपना छठा खिताब जीतने के लिए अब कर्नाटक के मजबतू बल्लेबाजी क्रम को जल्दी समेटना होगा।

मिथुन के अलावा वी. कौशिक ने दो विकेट लिए। प्रियम और कृष्णाप्पा गौतम ने एक-एक विकेट लिया।


 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार