तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 में चेपॉक सुपर गिल्लीज और सलेम स्पार्टन्स के बीच सीजन का दूसरा मुकाबला खेला गया जिसमें चेपॉक की टीम ने 52 रनों से जीत हासिल की। इस मैच में वैसे तो कई रोमांचक पल देखने को मिले लेकिन ये मैच इतिहास के पन्नों में एक अलग वजह के चलते दर्ज हो गया। इस मैच में स्पार्टन्स टीम के कप्तान अभिषेक तंवर ने एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया जो कोई भी गेंदबाज कभी नहीं तोड़ना चाहेगा।

Advertisement

अभिषेक तंवर ने पारी के 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 18 रन लुटा दिए। तंवर ने आखिरी ओवर की पहली पांच गेंदें तो सही डाली लेकिन आखिरी गेंद पर नो बॉल पर नो बॉल डालकर उन्होंने 18 रन लुटा दिए। ये अभिषेक तंवर की आखिरी गेंद का ही असर था कि प्रतिद्वंद्वी टीम ने अंतिम ओवर से 26 रन लूटकर स्कोरबोर्ड पर 217/5 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

Advertisement

आइए देखते हैं कि तंवर ने आखिरी गेंद पर किस तरह से 18 रन दिए-

जब स्कोबोर्ड पर 19.5 ओवर दिख रहा था तो तंवर ने आखिरी गेंद नो-बॉल डाल दी जिस पर बल्लेबाज बोल्ड हो गया।

अगली गेंद फिर से नो-बॉल थी जिस पर बल्लेबाज ने छक्का लगा दिया, जिससे इस आखिरी गेंद पर कुल 8 रन बन गए।

अगली गेंद भी नो बॉल थी, जिस पर बल्लेबाजों ने 2 रन लिए और एक गेंद पर कुल 11 रन बन गए।

Advertisement

अगली गेंद वाइड डिलीवरी थी जिसके चलते ये 11 रन 12 हो गए।

इसके बाद किसी तरह तंवर ने आखिरी गेंद वाइड या नो बॉल नहीं डाली लेकिन इस गेंद पर बल्लेबाज ने छक्का लगा दिया और इस तरह 1 गेंद पर कुल 18 रन बन गए।

Also Read: Live Scorecard

Advertisement

ये अनचाहा रिकॉर्ड बनाने के बाद सलेम स्पार्टन्स के कप्तान तंवर काफी दुखी दिखे और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार भी की। मैच के बाद उन्होंने कहा, "आखिरी ओवर के लिए मुझे दोष देना होगा। एक वरिष्ठ गेंदबाज होने के नाते चार नो-बॉल निराशाजनक थीं। हवा ने मदद नहीं की और इसने बहुत बड़ी भूमिका निभाई।" आपको बता दें कि 218 रनों का पीछा करते हुए स्पार्टन्स 165/9 ही बना सकी और 52 रनों के भारी अंतर से मैच हार गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार