बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल (Tamim Iqbal Heart Attack)को सोमवार (24 मार्च) सुबह एक मुकाबले के दौरान हार्ट अकैट पड़ा और उन्हें फिलहाल ढाका के सावर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

तमीम सावर में मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और शिनेपुकुर क्रिकेट क्लब के बीच ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच खेल रहे थे, इस दौरान उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। उन्हें शुरूआत में हेलीकॉप्टर से ढाका ले जाने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन उन्हें बीकेएसपी ग्राउंड से नहीं लाया जा सका। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए फाजिलतुन्नेस हॉस्पिटल ले जाया गया।

Advertisement

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चीफ फिजिशियन डॉ देबाशीष चौधरी ने स्पोर्टस्टार से बातचीत में कहा, “ स्थानीय अस्पताल में उनकी शुरूआती जांच की गई, जिसके बाद दिल में थोड़ी परेशानी का पता चला है। उन्हें हेलीकॉप्टर से ढाका ले जाने की कोशिश की गई लेकिन हेलीपैड तक जाने के रास्ते के दौरान उन्हें सीने में तेज दर्ज हुआ, जिसके बाद उन्हें वापस लाया गया। बाद में मेडिकल रिपोर्ट्स से पुष्टि हुई कि उन्हें बड़ा हार्ट अटैक आया था। ”

चौधरी ने आगे कहा, “यह हम सभी के लिए मुश्किल समय है। वह फिलहाल निगरानी में हैं और मेडिकल टीम उनके ठीक होने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

यह घटना इस 50 ओवर के मैच की पहली पारी के दौरान टॉस के तुरंत बाद हुई। 

Advertisement

36 साल के तमीम ने इस साल की शुरूआत में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 70 टेस्ट, 243 वनडे औऱ 78 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें क्रमश: 5134 रन, 8357 रन और 1758 रन बनाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार