पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो पाया था जिसके बाद दूसरे दिन मेहमान टीम ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। मौजूदा सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहे पाकिस्तान को अपने ओपनर्स से अच्छी शुरुआत की दरकार थी लेकिन ऐसा ना हो सका और पारी के पहले ही ओवर में अब्दुल्ला शफीक छह गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

Advertisement

तास्कीन अहमद ने एक ऐसी कमाल की गेंद डाली जिस पर शफीक तो क्या शायद दुनिया का कोई भी बल्लेबाज़ होता तो वो गच्चा खा जाता। पहले ओवर की आखिरी गेंद पर, तस्कीन ने एक खूबसूरत गेंद फेंकी जो पिच होने के बाद अंदर की ओर आई और शफीक के बल्ले और पैड के बीच में से होती हुई स्टंप्स में जा घुसी।

Advertisement

शफीक को कुछ देर तो यही समझने में लग गई कि आखिर उनके साथ हुआ क्या। उनके विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। अगर इस सीरीज में अब्दुल्ला शफीक की बात करें तो उनके लिए ये सीरीज भूलने लायक रही है। पहले टेस्ट मैच में, दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2 और 37 रन बनाए और इस टेस्ट की पहली पारी में तो वो खाता तक नहीं खोल पाए। ऐसे में अब अगर पाकिस्तानी टीम को दूसरी पारी में शफीक की जरूरत पड़ती है तो उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।

वहीं, अगर तस्कीन की बात करें तो वो पहले टेस्ट का हिस्सा नहीं थे और एक साल से अधिक समय के अंतराल के बाद वो अपना पहला रेड-बॉल गेम खेल रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार जून 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। तस्कीन ने अपनी टीम को जैसी शुरुआत दिलाई है उसे देखकर लगता है कि बांग्लादेश इस टेस्ट में भी पाकिस्तान पर हावी रहने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार