India Women vs West Indies Women: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मौजूदा चैंपियन भारतीय टीम ने रविवार (19 जनवरी) को कुआलालंपुर के बयूमास ओवल में खेले गए अंडर 19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2025 के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हरा दिया। जोशिता वी जे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज की टीम 13.2 ओवर में 44 रन पर ऑलआउट हो गई। केनिका कैसर ने 15 रन औऱ असबी कॉलेंडर ने 12 रन बनाए, लेकिन बाकी 9 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंची। टीम के तीन खिलाड़ी रन आउट होकर पवेलियन लौंटी। 

Advertisement

भारतीय टीम के लिए पारुणिका सिसौदिया ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा आयुषी शुक्ला औऱ जोशिता वी जे ने 2-2 विकेट अपने खाते में डाले। 

इसके जवाब में भारतीय महिला टीम  ने 4.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाकर जीत हासिल की। भारत के लिए सानिका चालके ने नाबाद 18 रन औऱ जी कमलिनी ने नाबाद 16 रन की पारी खेली। 

वेस्टइंडीज के लिए एकमात्र विकेट सिर्फ जहज़ारा क्लैक्सटन ने लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

भारतीय टीम अपना दूसरा मैच 21 जनवरी को इस मैदान पर ही मेजबान मलेशिया के खिलाफ खेलेगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार