भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (BGT 2024-25) खेली जा रही है जहां मेलबर्न टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया में बवाल मच चुका है। आलम ये है कि खबरों के अनुसार अब भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में तनाव कम होने के नाम नहीं ले रहा और इसी बीच टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आई है।

Advertisement

दरअसल, द इंडियन एक्सप्रेस की ताजा रिपोर्ट में ये खुलासा किया गया है कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर BGT सीरीज के लिए देश के अनुभवी बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा को स्क्वाड में जगह देना चाहते थे, हालांकि उनकी ये डिमांड पूरी नहीं की गई। टीम सेलेक्टर्स ने गौतम गंभीर की हां में हां नहीं भरी जिस वजह से चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम में नहीं चुना गया।

Advertisement

आपको बता दें कि 36 वर्षीय चेतेश्वर पुजारा भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 103 टेस्ट की 176 पारियों में 43.60 की औसत से बैटिंग करते हुए 7,195 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए पुजारा को रोल हमेशा से ही टीम इंडिया के लिए अहम रहा है और उन्होंने 25 टेस्ट की 45 पारियों में लगभग 50 की औसत से 2,074 रन ठोके हैं।

हालांकि इन सब के बावजूद टीम सेलेक्टर्स ने हेड कोच गौतम गंभीर की डिमांड ना मानते हुए चेतेश्वर पुजारा को ऑस्ट्रेलिया टूर के लिए इग्नोर किया जिसके बाद अब भारतीय दल का बैटिंग ऑर्डर पूरी सीरीज में ही संघर्ष करता दिखा है। ये भी जान लीजिए कि सीरीज के चार मुकाबले पूरे होने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से 2-1 से पीछे हैं। ऐसे में अब अगर वो सिडनी टेस्ट किसी भी हाल में नहीं जीतते तो वो BGT सीरीज भी गंवा देंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार