भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद शनिवार को लंबे अरसे बाद ट्रेनिंग की। टीम गुरुवार को यहां आ गई थी। शुक्रवार का दिन उसने सिडनी ओलम्पिक पार्क होटल में बिताया। टीम इस समय सिडनी ओलम्पिक पार्क के पुलमैन होटल में क्वारंटीन है। न्यू साउथ वेल्स की सरकार ने भारतीय टीम को क्वारंटीन में रहते हुए ट्रेनिंग करने की इजाजत दी है।

Advertisement

भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शनिवार को जिम और रनिंग की।

Advertisement

बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर पर ऋषभ पंत की एक फोटो ट्वीट की है जो साइकीलिंग कर रहे हैं। वहीं वरुण च्रकवर्ती के स्थान पर टीम में शामिल किए गए टी. नटराजन डम्बल्स के साथ देखे जा सकते हैं। टेस्ट टीम का हिस्सा चेतेश्वर पुजारा भी वर्क आउट करते हुए देखे जा सकते हैं।

 

बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए लिखा, "विमान में से उतरने के दो दिन बाद, भारतीय टीम ने आज पहली बार बाहर अभ्यास किया। शरीर को चलाने के लिए थोड़ी बहुत रनिंग।"

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी चाइनामैन कुलदीप यादव के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट की।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार