नई दिल्ली, 12 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम के प्रबंधन ने बंग्लादेश के खिलाफ 22 से 26 नवंबर के बीच ईडन गार्डन्स में होने वाले ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) से विराट कोहली और उनकी टीम के लिए पिंक बॉल के साथ रात में ट्रेनिंग कराने का इंतजाम करने की मांग की है। आईएएनएस से बात करते हुए एमपीसीए के सचिव मिलिंद कानमाडिकर ने इसकी पुष्टि की और बताया कि संघ खिलाड़ियों की मदद करने के लिए पूरी तरह से तैयार है ताकि वह पिंक बॉल से खेलने के लिए अभ्यस्त हो जाए।

Advertisement

मिलिंद ने कहा, "हमसे भारतीय टीम ने अनुरोध कि वह रात में पिंक बॉल के साथ ट्रेनिंग करना चाहते हैं, ताकि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले डे-नाइट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकें। हम इसका पूरा इंतजाम करेंगे।"

Advertisement

टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी माना कि पिंक बॉल के साथ खेलने से पहले ट्रेनिंग बहुत अहम है।

'बीसीसीआई डॉट टीवी' ने रहाणे के हवाले से बताया, "मैं व्यक्तिगत रूप से बहुत उत्साहित हूं। यह एक नई चुनौती है। मुझे नहीं पता कि मैच कैसा होगा, लेकिन हमें ट्रेनिंग सेशन के जरिए इसका आइडिया मिलेगा। ट्रेनिंग के बाद ही हमें अंदाजा होगा कि पिंक बॉल कितनी स्विंग करती है और हर सत्र में गेंद कैसे काम करती है। फैन्स के नजरिए से भी यह दिलचस्प होगा।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि बल्लेबाज के रूप में गेंद लेट स्विंग होगी और एक बल्लेबाज के रूप यह अच्छा होगा कि आप लेट खेलें। यह मेरा व्यक्तिगत विचार है। इसके अभ्यस्त होने में ज्यादा तकलीफ नहीं होनी चाहिए।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार