साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान और बल्लेबाज टेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2025 में अपनी टीम के लिए लड़ने का जज्बा दिखाते हुए 36 रनों की पारी खेली। बावुमा ने अपनी छोटी सी पारी के दौरान कई खूबसूरत शॉट्स भी लगाए और उन्हीं में से एक शॉट प्रोटियाज की पारी के 25वें ओवर में देखने को मिला।

Advertisement

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस ओवर में गेंदबाजी करने आए और बावुमा ने दो चौके लगाकर अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए। पहली गेंद पर, उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर पिच की गई फुलर गेंद पर शानदार कवर ड्राइव लगाया और उसी ओवर में चार गेंद बाद, बावुमा ने फिर से बैकवर्ड पॉइंट पर चौका लगाया। उनके इन शानदार शॉट्स का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

डेविड बेडिंघम के साथ पांचवें विकेट के लिए बावुमा की 64 रन की साझेदारी ने कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलियाई खेमे में तनाव पैदा कर दिया था लेकिन उनके आउट होते ही अफ्रीकी पारी जल्दी सिमट गई। अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया के 212 रनों के जवाब में पहली पारी में सिर्फ 138 रन ही बना पाई जिसके चलते कंगारू टीम को पहली पारी के आधार पर 74 रनों की बढ़त मिल गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल फिलहाल दिलचस्प होता दिख रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं और पहली पारी में मिली 74 रन की बढ़त के साथ अब उनकी कुल बढ़त 218 रन की हो गई है। हालांकि, साउथ अफ्रीकी टीम भी अभी इस मैच में बनी हुई है और इसकी वजह है उनकी शानदार गेंदबाजी। ऐसे में अब फैंस की निगाहें तीसरे दिन पर टिकी हैं और अगर इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम को जीत की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उन्हें सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई पारी को जल्दी से समेटना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार