फातुल्लाह (बांग्लादेश), 10 जून (आईएएनएस)| बांग्लादेश की वनडे टीम के कप्तान मशरफे बिन मुर्तजा ने कहा है कि बुधवार से भारत के साथ शुरू हो रहे एकमात्र टेस्ट मैच में उनकी टीम को 'वास्तविक' खेल खेलते हुए मैच को ड्रा कराने की कोशिश करनी चाहिए।  मशरफे ने कहा, "हमें काफी अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी। टेस्ट मैच को लेकिन केवल अच्छी बल्लेबाजी से नहीं जीता जा सकता। विकेट हासिल करना का प्रयास और बेहतर रणनीति भी होनी चाहिए।" 

मशरफे के अनुसार, "मुझे लगता है कि ड्रा हासिल करना भी एक अच्छा नतीजा होगा। मैं हमेशा कहता रहा हूं कि बहुत ज्यादा कुछ करने की हमारी कोशिश हमें मुश्किल में डाल सकती है। टेस्ट में बल्लेबाजी हमारी मजबूती है और हमें उस पर ही ज्यादा ध्यान देना चाहिए।"

भारत के साथ टेस्ट मैच में मशरफे बांग्लादेश टीम का हिस्सा नहीं होंगे। मशरफे के अनुसार, "हमें निश्चित तौर पर जीत के लिए खेलना चाहिए लेकिन साथ ही सच्चाई से भी वाकिफ रहना चाहिए। जब हम 20 विकेट हासिल करने के योग्य होंगे फिर हम उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाएंगे।"

मशरफे ने विश्वास जताया कि बांग्लादेश जल्द ही टेस्ट मैचों में नियमित तौर पर जीत हासिल करने वाली टीम के तौर पर उभरेगी।

मशरफे के अनुसार बांग्लादेश को पहले एकदिवसीय मैचों में भी हमेशा हार का सामना करना पड़ता था लेकिन अब परिस्थिति काफी बदली है और टीम ने नियमित तौर पर जीतना शुरू कर दिया है। इसलिए टेस्ट में यह स्थिति जरूर बदलेगी।

बांग्लादेश ने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के साथ नवंबर-2000 में खेला। भारत के साथ खेले सात मैचों में बांग्लादेश को छह में हार का सामना करना पड़ा। चटगांव में 2007 में खेला गया मैच ड्रा रहा। इस ड्रा में बारिश ने भी अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार