कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) और डेवोन कॉनवे(Devon Conway) के अर्धशतकों के दम पर टेक्सास सुपर किंग्स (Texas Super Kings) ने गुरुवार (25 जुलाई) को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2024 (MLC) के एलिमिनेटर मैच में एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) को 9 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही न्यूयॉर्क की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। वहीं सुपर किंग्स की टीम का चैलेंजर मैच में पहुंच गई है। जहां उसका मुकाबला वाशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच होने वाले क्वालीफायर मैच मे हारने वाली टीम से होगा। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद एमआई न्यूयॉर्क ने 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जिसमें राशिद खान ने 30 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 55 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा मोनाक पटेल ने 41 गेंदों में 48 रन बनाए। 

Advertisement

सुपर किंग्स के लिए गेंदबाजी में मार्क स्टोइनिस और एरॉन हार्डी ने 2-2 विकेट, ड्वेन ब्रावो, जिया उल गक और नूर अहमद ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

लक्ष्य़ का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स की शुरूआत धमाकेदार रही औऱ डु प्लेसिस-कॉनवे की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 12.3 ओवर में 101 रन जोड़े। टॉप स्कोरर रहे डु प्लेलिस ने 47 गेंदों में 72 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के जड़े। वहीं कॉनवे ने धीमी शुरूआत के बाद वापसी करते हुए43  गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए।

एरॉन हार्डी ने शानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखाते हुए नंबर 3 पर  बल्लेबाजी में 22 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी खेली। जिसकी चलते सुपर किंग्स ने 9 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। 

न्यूयॉर्क के लिए एकमात्र विकेट नोस्तुश केंजीगे ने लिया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार