एडिलेड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहली पारी में बनाए 473 रनों के जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ही पेवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद अब तक इंग्लैंड की आधी टीम पेवेलियन लौट चुकी है। 

Advertisement

सीरीज में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज़ों का प्रदर्शन अभी तक काफी निराशाजनक रहा है।  इस खराब प्रदर्शन पर इंग्लैंड पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने उनकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को देखकर कुछ भी नहीं सीखा जिससे वे भी क्रीज पर टिक कर अपना प्रदर्शन दिखा सके।

Advertisement

डेली मेल में शनिवार को लिखे अपने कॉलम में हुसैन ने कहा, "क्रिकेट के खेल में ओपनिंग करना कठीन होता है, लेकिन जिस तरह मार्नस लाबुशेन, डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ क्रीज पर डटे रहे और एक-एक रन स्कोर बोर्ड में जोड़ा, वो काबिले तारीफ था।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तीन खिलाड़ियों ने 90 से ज्यादा का स्कोर बनाया, लेकिन शतक केवल लाबुशेन ही पूरा कर सके। उन्होंने 305 गेंदों को खेलते हुए आठ चौके लगाए और 103 रन बनाकर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रोबिन्सन का शिकार बने। 41 के स्कोर पर लाबुशेन के रूप में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा।

उनके अलावा वॉर्नर और कप्तान स्मिथ शतक से कुछ रन दूर रहे। वॉर्नर ने 167 गेंदों पर 95 रन बनाए, जबकि स्मिथ ने 201 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली। टीम के कप्तान एलेक्स कैरी ने भी 51 रनों की शानदार पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार