बांग्लादेश ने सोमवार (9 अगस्त) को खेले गए पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 60 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया।  बांग्लादेश के 122 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया 13.4 ओवरों में सिर्फ 62 रनों पर ऑलआउट हो गई। यह बांग्लादेश के खिलाफ किसी पूर्ण सदस्य टीम द्वारा बनाया गया सबसे कम स्कोर है। 

Advertisement

इस सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने भी बांग्लादेशी परिस्थितियों पर ठीकरा फोड़ा है। इससे पहले ऑलराउंडर डैनियल क्रिस्चियन भी ये कह चुके हैं कि उन्होंने अपने पूरे करियर में बांग्लादेश जैसी परिस्थितियां नहीं देखी हैं।

Advertisement

वेड ने 4-1 से करारी हार के बाद कहा, 'यह कहना मुश्किल है कि हमारे लिए इस सीरीज में ज्यादा पॉज़ीटिव रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए ये सबसे कठिन परिस्थितियां हैं। काफी चुनौतियां थीं। लेकिन यह हमारी सीरीज नहीं थी। यह कहने का कोई बहाना नहीं है कि हमने पर्याप्त क्रिकेट नहीं खेला। हम पेशेवर क्रिकेटर हैं और साल भर खेले हैं। बांग्लादेश के बल्लेबाजों को उनके घरेलू हालात में खेलने का फायदा मिला।'

अब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हार के बाद ये बहाना दे रहे हैं या वाकई क्रिस्चियन और वेड की बातों में सच्चाई है इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस पूरी सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाज़ फ्लॉप साबित हुए हैं और रन बनाने के लिए जूझते रहे। ऐसे में वेड का ये बताया हुआ कारण कहीं न कहीं सच है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार