नई दिल्ली, 19 सितम्बर| वर्ल्ड क्रिकेट के इतिहास में 19 सितम्बर 2007 का दिन भारतीय क्रिकेट फैन्स कभी नहीं भूल सकते। आज का दिन वह दिन था जब पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने 2007 में साउथ अफ्रीका में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के एक मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंदों पर लगातार छह छक्के लगाए थे।

 
Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप के इस पहले संस्करण में भारत ने ग्रुप चरण के मैच में इंग्लैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा था।

Advertisement

उस मैच में भारतीय टीम 18वें ओवर तक तीन विकेट पर 171 रन बना चुकी थी और वह अंतिम दो ओवरों में अधिक से रन बनाना चाहती थी।

इस प्रयास में युवराज और महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर डटे हुए थे। युवराज ने 18वें ओवर में एंड्रयू फ्लिंटॉफ की आखिरी दो गेंदों पर दो चौके जड़कर इंग्लैंड को हैरान कर दिया।

युवी ने इसके बाद अगले ओवर में जो किया वह अब तक इतिहास में दर्ज है और उस रिकॉर्ड को अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

मैच का 19वां ओवर स्टुअर्ट ब्रॉड लेकर आए। युवराज ने ब्रॉड की पहली गेंद को डीप मिडविकेट के ऊपर से, दूसरी गेंद को फाइन लेग की दिशा में फ्लिक करते हुए, तीसरी गेंद को कवर और लॉन्ग ऑफ के बीच में से, चौथी गेंद पर ब्रॉड राउंड द विकेट आए, लेकिन युवी ने पॉइंट के ऊपर से, पांचवीं गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से और फिर आखिरी गेंद पर वाइड लॉन्ग ऑन के ऊपर से शानदार छक्का लगाकर इतिहास रचा दिया।

Advertisement

युवराज ने इस दौरान 12 गेदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और टी-20 में वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने।

युवराज की इस शानदार पारी के दम पर भारत ने चार विकेट पर 218 रन का स्कोर बनाया और इंग्लैंड को छह विकेट पर 200 रन पर रोककर 18 रन से मैच जीत लिया।

भारत ने इसके बाद 24 सितम्बर 2007 को फाइनल में पाकिस्तान को हराकर चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार