28 नवंबर, मोहाली (CRICKETNMORE)। मोहाली में चल रहे भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया।  खासकर रवींद्र जडेजा ने कमाल की बल्लेबाजी की और 90 रन बनाकर आउट हुए। टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा के करियर का यह सर्वोच्च स्कोर है। जडेजा के अलावा अश्विन ने फिर के कमाल किया और भारत के स्कोर को इंग्लैंड पर बढ़त बनानें में अहम भूमिका निभाई। अश्विन 72 रन बनाकर आउट हुए।

VIDEO: पार्थिव पटेल से बल्लेबाजी के दौरान हुई ऐसी गलती कि कोच कुंबले से हंसे बिना नहीं रहा गया

Advertisement

इन दोनों बल्लेबाजों के अलवा अपना दूसरा मैच खेल रहे जयंत यादव ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट वर्ल्ड को हैरान कर दिया है। जयंत यादव ने अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक जमाने में कामयाबी हासिल की।

BREAKING: क्रिकेट के भगवान सचिन ने खोया अपना सबसे बड़ा फैन, तेंदुलकर पर दुख का पहाड़ टूटा

Advertisement

इसके अलावा इन तीनों बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है जब नंबर 7, नंबर 8 और नंबर 9 पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज ने एक ही पारी में  खेलते हुए अर्धशतक जमाया हो।

इस वजह से धोनी नहीं जाएगें युवराज सिंह की शादी में शामिल होने, खुलासा

यह खबर लिखे जाने तक भारत की पहली पारी 417 रन पर सिमट गई हैं। भारत की टीम ने अबतक 134 रन की बढ़त ले ली है। लाइव स्कोर

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार