Brendon McCullum Video: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) मौजूदा समय में इंग्लैंड टीम (England Cricket Team) के हेड कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी कोचिंग में इंग्लिश टीम ने साल 2026 के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। गौरतलब है कि अब सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ा एक दिल छूने वाला वीडियो वायरल हुआ है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये एक 29 सेकेंड का वीडियो है जिसमें ब्रेंडन मैकुलम अपने एक नन्हे फैन को ऑटोग्राफ देते नज़र आए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा फैन मैकुलम को देखकर उनका ऑटोग्राफ मांगने के लिए अपने पास बुलाता है जिसके बाद ब्रेंडन मैकुमल भी नन्हे फैन का दिल नहीं तोड़ते और खुद उसके पास चले जाते हैं।

Advertisement

खास बात ये है कि यहां वो सिर्फ अपने फैन को ऑटोग्राफ ही नहीं देते, बल्कि उससे बात भी करते हैं और हाथ भी मिलाते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि जब से ब्रेंडन मैकुलम इंग्लैंड के हेड कोच बने हैं तब से पूरी टीम के खेलने का अंदाज़ ही बदल गया है। मैकुलम के दौर में इंग्लिश टीम फियरलेस क्रिकेट खेल रही है जिसे उन्होंने बैज़बॉल का नाम दिया है।

बताते चलें कि न्यूजीलैंड के इस दिग्गज़ खिलाड़ी ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान भी ऐसा ही फियरलेस क्रिकेट खेला। उन्होंने अपने देश के लिए 101 टेस्ट में 6453 रन बनाए, वहीं 260 वनडे मैचों में 6083 रन और 71 टी20 मैचों में 2140 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि ब्रेंडन मैकुमल की कोचिंग में इंग्लैंड की टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब तो नहीं जीत सकी, लेकिन उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को बेहद ही खतरनाक टक्कर दी और 254 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन बनाए। जान लें कि अब इंग्लिश टीम जून के महीने में एक्शन में नज़र आएगी जहां वो सबसे पहले न्यूजीलैंड के साथ ही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार