28 दिसंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)।  भारत की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए रवाना हो गई है। साउथ अफ्रीका जाने से पहले ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के सामने एक बड़ी मुश्किलात हालात खड़े हो गए हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि टीम के ओपनर शिखर धवन इस समय एेड़ी के चोट से परेशान हैं। ऐसे में यदि शिखर धवन 5 जनवरी से पहले तक एेड़ी के चोट से नहीं ऊबर पाएंगे तो धवन की जगह किस दिग्गज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा यही परेशानी कोहली औऱ कोच रवि शास्त्री के मथ्थे चढ़ चुका है।

Advertisement

आपको बता दें कि भारत के पास रहाणे और केएल राहुल के तौर पर एक विकल्प जरूर मौजूद है लेकिन रहाणे का फॉर्म चिंता का विषय है। गौरतलब है कि रहाणे पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं चल रहे हैं लेकिन विदेशी धरती पर उनका परफॉर्मेंस कमाल का रहता है।।  हार्दिक पांड्या की भाभी है कमाल की खूबसूरत, जरूर देखें

अबतक रहाणे ने भारत से बाहर विदेशी धरती पर कुल 24 टेस्ट मैच की 40 पारियों में 1817 रन 53.44 की औसत के साथ बनाए हैं। विदेशी धरती पर रहाणे ने 6 शतक और 9 अर्धशतक जमाए हैं। इसके अलावा केएल राहुल की बात की जाए तो उन्होंने 10 टेस्ट मैच की 15 पारियों में 634 रन बनाए हैं और इस दौरान केएल राहुल का बल्लेबाजी औसत 42.26 का रहा है। 

केएल राहुल ने विदेशी धरती पर 3 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं। ऐसे में कोहली और रवि शास्त्री के लिए ये सोचना बिल्कुल आसान नहीं होगा कि यदि धवन साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच तक स्वास्थ नहीं हो सके तो रहाणे और केएल राहुल में किसे प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाए।  हार्दिक पांड्या की भाभी है कमाल की खूबसूरत, जरूर देखें

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार