दो मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के सामने सीरीज बचाने के लिए 179 रनों का लक्ष्य ऱखा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में टिम डेविड ने अहम भमिका निभाई। डेविड ने सिर्फ 20 गेंदों में 42 रन बनाकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले।

Advertisement

इन तीन में से एक छक्का ऐसा था जो 110 मीटर दूर जाकर गिरा। डेविड ने ये छक्का ऑस्ट्रेलियाई पारी के 17वें ओवर में लगाया। ओबेड मैकॉय के इस ओवर में डेविड ने जमकर तबाही मचाई और पांचवीं गेंद पर आउट होने से पहले 20 रन लूट लिए। इस ओवर में दो चौके और दो छक्के लगे लेकिन तीसरी गेंद पर लगाया गया छक्का काफी लंबा था।

Advertisement

टिम डेविड के बल्ले से जैसे ही ये शॉट निकला सब को अंदाज़ा हो गया था कि ये गेंद काफी दूर जाने वाली है और ऐसा ही हुआ। उनके इस मॉन्स्टर छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस भी डेविड की पावरहिटिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस मैच में डेविड ने जिस तरह से गेंदबाज़ों की कुटाई की है उसे देखकर बाकी टीमों में भी उनका डर बढ़ना तय है।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो टिम डेविड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और अच्छी खबर रही डेविड वॉर्नर का फॉर्म में लौटना। वॉर्नर ने भी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी लय हासिल कर ली है। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 41 गेंदों में 75 रनों की आतिशी पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को बिल्कुल वैसी शुरुआत दी जैसी उन्हें चाहिए थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार