Tim David Mimics KL Rahul Celebration: आईपीएल 2025 के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार अपनी चौथी जीत हासिल कर ली। दिल्ली कैपिटल्स (DC) की इस जीत में स्टार विकेटकीपर बैटर केएल राहुल (KL Rahul) ने अहम भूमिका निभाते हुए नाबाद 93 रनों की शानदार पारी खेली जिसके चलते दिल्ली ने 17.5 ओवर में ही 164 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

इस जीत के बाद केएल राहुल ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में गज़ब का सेलिब्रेशन किया। केएल राहुल ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी ग्राउंड पर अपने बैट से एक सर्कल बनाया और फिर वहां अपना बैट जमीन पर जोर से मारा। दरअसल, यहां केएल राहुल ये दिखाना चाहते थे कि बेंगलुरु उनका होम ग्राउंड है और वो बेंगलुरु के ग्राउंड को काफी अच्छे तरीके से जानते हैं, उन्हें पता है कि यहां अपनी टीम को कैसे मैच जिताया जाता है।

Advertisement

राहुल ने ये सेलिब्रेशन किया तो किया लेकिन राहुल के बाद आरसीबी के ऑलराउंडर टिम डेविड भी मैच के बाद डीसी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस के सामने राहुल के जश्न को दोहराते हुए देखे गए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के बाद टिम डेविड और फाफ डु प्लेसिस आपस में चैट कर रहे हैं और इसी दौरान डेविड राहुल के सेलिब्रेशन की नकल करके दिखाते हैं। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद RCB ने टिम डेविड (37), फिल साल्ट (37), रजत पाटीदार (25) और विराट कोहली (22) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल (93) और ट्रिस्टन स्टब्स (38) ने गज़ब पारी खेली जिसके दम पर टीम ने 17.5 ओवर में 164 रनों का टारगेट हासिल करके 6 विकेट से मैच जीत लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार