पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो टी-20 मैचों में दो अर्द्धशतक लगाकर न्यूजीलैंड के युवा सलामी बल्लेबाज टिम सिफर्ट ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है। उनकी दोनों पारियां देखने के बाद न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस युवा बल्लेबाज की तारीफों के पुल बांधे हैं। 

Advertisement

अब ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि आईपीएल के अगले सीजन में इस खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने खेमे में शामिल कर सकती है।

Advertisement

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरे टी-20 मैच में कमैंट्री के दौरान फ्लेमिंग ने कहा, ‘चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी है जिसकी निगाहें आप पर होंगी। ना सिर्फ ब्रैंडन मैक्कुलम की टीम (कोलकाता नाईटराइडर्स) बल्कि और फ्रैंचाइजी भी आपके प्रदर्शन को देख रही हैं।’

फ्लेमिंग के इस बयान के बाद जाहिर है कि वो सिफर्ट से काफी प्रभावित हैं और वो चाहेंगे कि इस युवा खिलाड़ी को अगले आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल किया जाए। ऐसे में अगर मेगा ऑक्शन होते हैं और चेन्नई की टीम टिम सिफर्ट को खरीदती है तो हमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए। 

हालांकि, जिस तरह के फॉर्म में सिफर्ट हैं उनको खरीदने के लिए बाकी टीमें भी जोर लगाते हुए नजर आएंगी। वहीं, अगर पाकिस्तान के खिलाफ सिफर्ट के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने पहले टी-20 में 43 गेंदों में 57 रन और दूसरे टी-20 मैच में 63 गेंदों में 84 रन बनाकर कीवी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार