England Cricket Team: न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) लघु अवधि के लिए इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम के लिए विशेषज्ञ कौशल सलाहकार के रूप में जुड़े हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार (15 मई) को इसकी जानकारी दी है।

Advertisement

भारत के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म होने तक वह सभी फॉर्मेट में इंग्लैंड की टीमों के साथ काम करेंगे। 

Advertisement

36 साल के साउदी ने पिछले साल दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। साउदी न्यूजीलैंड इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं, उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 394 मैच की 485 पारियों मे 776 विकेट लिए हैं। साउदी के पास दुनियाभर में अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने का बहुत अनुभव है। 

सलाहकार के तौर पर अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद वह बर्मिंघम फीनिक्स के लिए द हंड्रेड में खेलना शुरू करेंगे। 

साउदी जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ जुड़ जाएंगे। यह मुकाबला 22 मई से ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा जो कि चार दिवसीय होगा। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

बता दें कि जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट के बाद इंग्लैंड की टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरूआत 29 मई से होगी। इसके बाद भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। जिसकी शुरूआत 20 जून से होगी और अंत अगस्त के पहले हफ्ते में होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार