इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, दो नाम हैरान करने वाले

Updated: Thu, Jul 26 2018 14:58 IST
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, दो नाम हैरान ()

इंग्लैंड और भारत के बीच 1 अगस्त से शुरू हो रहे टेस्ट सीरीज से पहले आइये जानते हैंं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज।

 

 करुण नायर

करुण नायर के नाम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की एक पारी में किसी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा रन मारने का रिकॉर्ड है। करुण ने 16 दिसंबर साल 2016 को चेन्नई के मैदान पर पहली पारी में 381 गेंदों में नाबाद 303 रनों की पारी खेली जिसमें 32 चौके तथा 4 छक्के शामिल है।

 

 विराट कोहली

भारत के कप्तान विराट कोहली ने 8 दिसंबर साल 2016 को मुंबई के मैदान पर पहली पारी में 340 गेंदों का सामना करते हुए कुल 235 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान कोहली ने 25 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

 

 विनोद कांबली

भारत के बाये हाथ के बल्लेबाज विनोद कांबली ने 19 फरवरी साल 1993 को मुंबई के मैदान पर पहली पारी में 411 गेंदों पर 224 रनों की पारी खेली। कांबली ने इस पारी के दौरान 23 चौके जमाने का कमाल किया था।

 

 गुडप्पा विश्वनाथ

गुडप्पा विश्वनाथ ने 13 जनवरी साल 1982 में चेन्नई टेस्ट के दौरान पहली पारी में 31 चौकों के मदद से 374 गेंदों में 222 रनों की शानदार पारी खेली थी।

 

सुनील गवास्कर

''लिटिल मास्टर'' सुनील गवास्कर ने 30 अगस्त साल 1979 को ओवल के मैदान पर दूसरी पारी में 443 गेंदों का सामना करते हुए कुल 221 रन बनाये। उन्होंने अपनी पारी के दौरान कुल 21 चौके जड़े।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें