ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में रिटायरमेंट लेने वाले ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन फिलहाल सुर्खियों में बने हुए हैं। रिटायरमेंट लेने के बाद अश्विन गुरुवार की सुबह जब घर वापस लौटे तो उनके पिता का एक सनसनीखेज बयान सामने आया जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया। अश्विन के पिता ने ये आरोप लगाया कि उनके बेटे को अपमानित किया जा रहा था, जो उनके अनुसार अश्विन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के कारणों में से एक हो सकता है।

Advertisement

अब अपने पिता के इस बयान के वायरल होने के बाद रविचंद्रन अश्विन ने भी चुप्पी तोड़ने में ज्यादा देर नहीं लगाई। अश्विन ने मीडिया से अनुरोध किया कि वो उनके पिता को अकेला छोड़ दें और उनके बयानों को सीरियस ना लिया जाए। अश्विन के पिता ने कहा कि उनके बेटे की अचानक रिटायरमेंट की घोषणा से पूरा परिवार स्तब्ध है।

Advertisement

अश्विन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे पिता मीडिया द्वारा प्रशिक्षित नहीं हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप 'पिता के बयानों' को इतना सीरियस लेंगे। आप सभी से अनुरोध है कि उन्हें माफ कर दें और उन्हें अकेला छोड़ दें।"

आपको बता दें कि इससे पहले अश्विन के पिता रविचंद्रन ने न्यूज18 से बोलते हुए कहा था, "मुझे भी (उनके संन्यास के बारे में) आखिरी समय में पता चला। रिटायर होना उनकी इच्छा और चाहत है, मैं इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता, लेकिन जिस तरह से उन्होंने ये फैसला लिया, उसके कई कारण हो सकते हैं। केवल अश्विन ही जानते हैं, शायद हो सकता है कि उनका अपमान किया गया हो।"

रविचंद्रन ने आगे बोलते हुए कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं है (परिवार के लिए ये भावनात्मक क्षण था) क्योंकि वो 14-15 साल से मैदान पर था। अचानक हुए बदलाव, रिटायरमेंट ने हमें वाकई चौंका दिया। साथ ही, हम इसकी उम्मीद भी कर रहे थे क्योंकि अपमान हो रहा था। वो कब तक इन सब चीजों को बर्दाश्त कर सकता है? शायद, उसने खुद ही फैसला किया होगा। उनके दिमाग में क्या चल रहा था, मुझे नहीं पता। उन्होंने बस घोषणा कर दी। मैंने भी इसे पूरी खुशी के साथ स्वीकार कर लिया। मुझे इस बात से कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन जिस तरह से उन्होंने संन्यास लिया, उससे एक तरफ मैं बहुत खुश था, दूसरी तरफ मैं खुश नहीं था क्योंकि उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए था।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार