आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एसआरएच और आरसीबी के बीच इस मुकाबले में पहले स्थान के लिए जंग होगी। आरसीबी नंबर एक की कुर्सी पर बने रहने के इरादे से उतरेगी, तो एसआरएच की कोशिश धमाकेदार जीत के साथ टॉप पर पहुंचने की होगी।

Advertisement

रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी प्लेऑफ का टिकट कटा चुकी है। टीम अंक तालिका में 18 प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर काबिज है। एसआरएच के खिलाफ अगर आरसीबी जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो टीम का पहला क्वालिफायर खेलना पक्का हो जाएगा। बल्लेबाजी में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। वहीं, वेंकटेश अय्यर ने भी आखिरी मुकाबले में 73 रनों की दमदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार का जादू खूब चल रहा है, जबकि रसिख सलाम और हेजलवुड ने उनका भरपूर साथ निभाया है।

Advertisement

दूसरी तरफ, सनराइजर्स हैदराबाद 13 मुकाबलों में 16 प्वाइंट के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर काबिज है। हालांकि, आरसीबी के खिलाफ मिली बड़ी जीत से एसआरएच नंबर एक की कुर्सी तक पहुंच सकती है। टीम का बल्लेबाजी क्रम जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहा है। अभिषेक शर्मा के साथ-साथ ईशान किशन और हेरनिक क्लासेन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। नीतीश कुमार रेड्डी ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया। वहीं, गेंदबाजी में पैट कमिंस ने पिछले मुकाबले में 3 विकेट झटके थे, जबकि ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन का प्रदर्शन भी दमदार रहा है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार मानी जाती है। पिच में अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी आसानी से आती है। हालांकि, इस मैदान पर स्पिन गेंदबाज भी असरदार साबित होते हैं। आरसीबी और एसआरएच के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 14 में जीत एसआरएच ने दर्ज की है, तो 12 मैच आरसीबी ने जीते हैं।

इस सीजन हुई भिड़ंत में आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को हैदराबाद में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार मानी जाती है। पिच में अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी आसानी से आती है। हालांकि, इस मैदान पर स्पिन गेंदबाज भी असरदार साबित होते हैं। आरसीबी और एसआरएच के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों के बीच कुल 27 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 14 में जीत एसआरएच ने दर्ज की है, तो 12 मैच आरसीबी ने जीते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा स्क्वॉड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार