कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के विकेटकीपर बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) चोटिल हो गए हैं। उन्हें KKR के पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग करते हुए चोट लगी। ये चोट इतनी गंभीर थी कि अंगकृष बैटिंग करने भी मैदान पर नहीं आए और कोलकाता को उनका कन्कशन सब्स्टीट्यूट लेना पड़ा। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि कोलकाता के आगामी मुकाबले (KKR vs DC) में अंगकृष की जगह लेकर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

तेजस्वी सिंह दहिया (Tejasvi Singh Dahiya): KKR की XI में अंगकृष रघुवंशी की परफेक्ट रिप्लेसमेंट 24 साल के दाएं हाथ के विकेटकीपर बैटर तेजस्वी सिंह दहिया होंगे, जो कि KKR vs MI मुकाबले में उनके कन्कशन-सब्स्टीट्यूट की तरह खेले थे। ये विकेटकीपर बैटर 5 टी20 इनिंग में 41.33 की औसत और 156.96 की स्ट्राइक रेट से 124 रन बना चुका है। इसके अलावा लिस्ट ए क्रिकेट में तेजस्वी के नाम 8 मैचों में की 5 इनिंग में 184 रन दर्ज हैं।

Advertisement

फिन एलन (Finn Allen): हमारी लिस्ट में दूसरा नाम फिन एलन है जो कि कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। 27 साल के फिन एलन को KKR ने ज्यादातर मौके पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर चुना है, लेकिन अब वो टीम के लिए अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स से भी योगदान कर सकते हैं। IPL 2026 में फिन एलन ने 10 मैचों में 219.33 की स्ट्राइक रेट से 329 रन ठोके हैं।

टिम सेफर्ट (Tim Seifert): इस लिस्ट में मौजूद तीसरे और आखिरी खिलाड़ी न्यूजीलैंड से ही आने वाले तूफानी विकेटकीपर बैटर टिम सेफर्ट हैं। 31 साल के टिम एक बेहद ही काबिल विकेटकीपर और अटैकिंग बैटर हैं जो अपने दम पर गेम पलट सकते हैं। उनके नाम 319 टी20 मैचों में 7,431 रन दर्ज हैं। वो अंगकृष जैसे टॉप ऑर्डर बैटर प्लस विकेटकीपर के बदले बेस्ट चॉइस होंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथिराना, वैभव अरोड़ा, रामनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, रोवमैन पॉवेल, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, सर्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, ब्लेसिंग ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार