Virat Kohli Reaction On Virat Kohli Catch: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते बुधवार, 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ 60 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। विराट की पारी से हर कोई प्रभावित था, लेकिन इस मुकाबले के दौरान एक ऐसी घटना भी घटी जब वो खुद एक विपक्षी खिलाड़ी से प्रभावित दिखे।

Advertisement

जी हां, हम बात कर रहे हैं मनीष पांडे की। दरअसल, RCB vs KKR मैच में 36 साल के मनीष ने टिम डेविड का एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसे देखकर विराट कोहली की भी आंखें फटी की फटी और मुंह भी खुला का खुला रह गया।

Advertisement

मनीष पांडे का ये कैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की इनिंग के 18वें ओवर में देखने को मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ कार्तिक त्यागी करने आए थे जिनकी पांचवीं गेंद पर टिम डेविड ने कट शॉट खेला। ध्यान दें कि टिम डेविड के बैट से टकराने के बाद वो बॉल गोली की रफ्तार से बाउंड्री की तरफ जा रही थी, लेकिन इसी बीच बैकवर्ड पॉइंट पर तैनात मनीष पांडे किसी चीते की तरफ अपनी बाईं ओर कूदे और उन्होंने एक हाथ से बेहद हैरतअंगेज कैच लपक लिया।

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से मनीष के कैच का वीडियो साझा किया है जिसमें आप टिम डेविड, कार्तिक त्यागी और विराट कोहली का शॉक रिएक्शन देख सकते हैं। मनीष का ये कैच देखकर विराट तो इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने लाइव मैच में विपक्षी खिलाड़ी से हाथ भी मिलाया। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले के नतीजे की तो रायपुर के मैदान पर RCB ने विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर 19.1 ओवर में 193 रनों का लक्ष्य हासिल करके KKR को 6 विकेट से मात दी। इसी के साथ अब वो पॉइंट्स टेबल पर सभी को पछाड़कर नंबर-1 की पॉजिशन पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 12 मैचों में 8 जीत और 16 अंक दर्ज है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार