India Probable Playing XI For 4th T20 Vs New Zealand: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला (NZ vs IND 4th T20) शुक्रवार, 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग XI में कुछ बदलाव कर सकती है।
भुवनेश्वर कुमार के सिर लटकी तलवार: भुवी को न्यूजीलैंड टूर पर अपना इंटरनेशनल कमबैक करने का मौका मिला, लेकिन वो इसे भुनाने में असफल रहे। उन्होंने न्यूजीलैंड के सामने शुरुआती तीन टी20 मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया है। वो किफायती गेंदबाज़ी करने में भी नाकाम रहे हैं। भुवी ने 12 ओवर में 11.58 की इकोनॉमी से 139 रन लुटाए हैं।
भुवी के खराब प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह मयंक यादव को मौका मिल सकता है। मयंक ने 11 T20I में 14 विकेट लिए हैं।
वैभव सूर्यवंशी का भी कट सकता है पत्ता: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने वेलिंगटन टी20 में 19 गेंदों पर 4 चौके 4 छक्के लगाकर 45 रनों की पारी खेली। हालांकि इसके बावजूद उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वैभव को ईशान किशन के चोटिल होने की वज़ह से XI में चुना गया था। अगर ईशान ऑकलैंड टी20 में वापसी करते हैं, तो वैभव को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ सकता है।
भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी/ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार/मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र और मयंक यादव।